newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सोफी डिवाइन बनीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

न्यूजीलैंड ने हरफनमौला खिलाड़ी सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। डिवाइन एमी सेदरवेट की जगह लेंगी, जो हाल में पहले बच्चे की मां बनी है। 30 साल की डिवाइन अब इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगी।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने हरफनमौला खिलाड़ी सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। डिवाइन एमी सेदरवेट की जगह लेंगी, जो हाल में पहले बच्चे की मां बनी है। 30 साल की डिवाइन अब इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगी।

Sophie Devine

कोच बॉब कार्टर ने डिवाइन को कप्तान चुने जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड टीम को फरवरी से आस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में भाग लेना है।

Sophie Devine

टीम : सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, बर्नैडिन बेजुइडनहॉट (विकेटकीपर), लॉरेन डॉन, मैडी ग्रीन, होली हदलस्टन, हैली जेन्सेन, लेग कास्पेरेक, एमेलिया केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, केटी मार्टिन, एना पीटर्सन, राकील परिएस्ट (विकेटकीपर)।