Sourav Ganguly को मिली अस्पताल से छुट्टी, फैंस और अस्पताल का जताया आभार

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल (Woodland Hospital) से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के डॉक्टर्स और खुद दादा ने अपना हाल बताया। उन्होंने बताया कि वो अब फिट हैं साथ ही उन्होंने अपने फैंस और अस्पताल का शुक्रिया अदा किया।

Avatar Written by: January 7, 2021 10:55 am
woodlands

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल (Woodland Hospital) से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के डॉक्टर्स और खुद दादा ने अपना हाल बताया। उन्होंने बताया कि वो अब फिट हैं साथ ही उन्होंने अपने फैंस और अस्पताल का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि उन्हें शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

sourav

वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, “दादा क्लीनिकली फिट है और अब वो अपने घर जा रहे हैं।” इसके अलावा सौरव गांगुली अपने फैंस और अस्पताल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं आप सबका और वुडलैंड्स अस्पताल का धन्यवाद करता हूं, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।”

आपको बता दें कि उन्हें पिछले हफ्ते शनिवार को चक्कर आने और सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ये शिकायत उस समय हुई जब वो अपने घर के बने जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। रविवार को दोपहर में उनकी एंजियोग्राफी भी हुई थी।

Former skipper Sourav Ganguly

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी। इतना ही नहीं देश और दुनिया भर के फैंस ने उनके जल्द सही होने की दुआ भी की थी। हालांकि अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं जो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है।