Sourav Ganguly को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, घर पर डॉक्टर रखेंगे निगरानी

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनका हेल्थ अपड़ेट दिया है। जिसके मुताबिक उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने वाली है।

Avatar Written by: January 5, 2021 12:59 pm
Sourav Ganguly

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता (Kolkata) के वुडलैंड्स हॉस्पिटल (Woodland Hospital) में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत अब बेहतर है और वो रिकवर कर रहे हैं। जो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। अब अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनका हेल्थ अपड़ेट दिया है। जिसके मुताबिक उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।

Former skipper Sourav Ganguly

दरअसल, सौरव गांगुली को कल यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। ये जानकारी वुडलैंड्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी है। अस्पताल की सीईओ और एमडी डॉ. रूपाली बसु ने बताया कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। उनके घर पर डॉक्टरों द्वारा उन पर रोज निगरानी रखी जाएगी।

बता दें कि गांगुली को शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यह शिकायत अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

Former skipper Sourav Ganguly

रविवार को दोपहर में उनकी एंजियोग्राफी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।