newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अब गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली

BCCI President Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। वुडलैंड्स अस्पताल (Woodland Hospital) ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि सौरव गांगुली स्वस्थ्य हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए अब वह कल घर जाएंगे।

बता दें कि गांगुली को शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यह शिकायत अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। रविवार को दोपहर में उनकी एंजियोग्राफी हुई थी।

Sourav Ganguly

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।