newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni: तो धोनी इसलिए चबाते हैं अपना बल्ला, आखिर अमित मिश्रा ने खोल ही दिया राज..

धोनी। यह फोटो रविवार को दिल्ली के साथ हुए मैच का है, जब धोनी अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इस पर उनके पुराने साथी और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का एक ट्वीट आ रहा है। इस ट्वीट में अमित मिश्रा ने धोनी के बल्ला चबाने की वजह बताई है।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अपने शांत स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट जगत के साथ-साथ विश्व जगत के क्रिकेट में धोनी का अलग ही स्थान है। लोकप्रिय होने की वजह से धोनी की फोटोज या वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। इस बार धोनी को एक ऐसे फोटो में देखा जा रहा है, जिसमें वह अपने बल्ले को चबाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो रविवार को दिल्ली के साथ हुए मैच का है, जब धोनी अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इस पर उनके पुराने साथी और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का एक ट्वीट आ रहा है। इस ट्वीट में अमित मिश्रा ने धोनी के बल्ला चबाने की वजह बताई है।

Amit Mishra

इस विषय में ट्विट करते हुए अमित मिश्रा ने कहा, “आप सोच रहे होंगे कि धोनी अक्सर अपना बैट क्यों चबाते रहते हैं। वो अपने बल्ले को साफ करने के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। आप टेप का एक टुकड़ा या धागा उनके बल्ले से निकलता हुआ नहीं देखेंगे”। इससे पहले भी धोनी को कई मौकों पर अपना बल्ला चबाते हुए देखा गया है।

3 मैच जीतना जरूरी

csk

अगर बात करें चेन्नई के आईपीएल 2022 के सीजन की तो अभी तक चेन्नई ने अपने 11 मैचों में से 4 मैच जीते हैं। अगर चेन्नई को प्लेऑफ में रहना है तो बाकी के 3 मैच जीतने होंगे। अभी चेन्नई के पास आठ अंक है और अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। यदि चेन्नई बाकी के बचे तीन मैच जीत जाती है तो ऐसे में उनके 14 अंक हो जाएंगे। जिससे संभव है कि धोनी की टीम प्लेऑफ में बरकरार रह सकती है।

बता दें कि रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी अपने पुराने रंग में नजर आए। धोनी ने लास्ट के ओवरों में आकर मात्र 8 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा।