newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: विकास ठाकुर ने 96 किग्रा में जीता सिल्वर, भारतीय वेटलिफ्टरों का CWG में जारी है कमाल प्रदर्शन

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में सबसे ज्यादा 3 गोल्ड मेडल भी खेल के इसी प्रारूप से आए हैं। ऐसे में आज एक और वेटलिफ्टर विकाश ठाकुर से उम्मीदें लगाई जा रही थी और इसी उम्मीद को उन्होंने हकीकत में बदलते हुए …

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में सबसे ज्यादा 3 गोल्ड मेडल भी खेल के इसी प्रारूप से आए हैं। ऐसे में आज एक और वेटलिफ्टर विकाश ठाकुर से उम्मीदें लगाई जा रही थी और इसी उम्मीद को उन्होंने हकीकत में बदलते हुए भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल डाला। मैंस 96 किग्रा के फाइनल में उन्होंने स्नेच में 155 किलो का वजन उठाया और इसमें वह सफल भी रहें। विकाश ने अपने दूसरे प्रयास में 191 किग्रा का वजन उठाया और भारत के लिए एक और पदक की दावेदारी पेश की। इस वक्त वे एक पर पहुंच गए थे। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 187 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की।