newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli 100 million followers on Instagram : विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर बनाया नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन हुए फॉलोअर्स

Virat Kohli 100 million followers on Instagram : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फोलोइंग यूं तो शुरू से ही काफी रही है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली है।

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फोलोइंग यूं तो शुरू से ही काफी रही है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग शादी करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी। इसके बाद जब वो पैरेंट्स बनें, इसके बाद तो उनकी फैन फोलोइंग और भी बढ़ गई। इसी के चलते अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स 100 मिलियन (Virat Kohli 100 million followers on Instagram) हो गए हैं।

virat instagram

विराट दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मॉर्डन क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार विराट 100 मिलियन क्लब में पहुंचने वाले खेल जगत के चौथे और ओवरऑल 23वें सेलिब्रेटी बन गए हैं। विराट के इस नए रिकॉर्ड पर आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है।

इससे पहले जो खिलाड़ी इस क्लब में शामिल हैं, वो फुटबॉल खेल से हैं। पहले नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, तीसरे नंबर पर ब्रजील के नेमार हैं। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 266 मिलियन, मेसी के 266 मिलियन और नेमार के 147 मिलियन फॉलोअर्स है।

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो सबसे आगे

फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स किसी के हैं तो वो हैं जाने-माने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उनके इंस्टाग्राम पर 266 मिलियन फॉलोअर्स है। इसी के साथ वो इस लिस्ट में पूरी दुनिया में नंबर वन पर हैं।