Cricket: कप्तानी छोड़ने का विराट पर था दबाव, BCCI के इस ऑफर को दिया था ठुकरा

श्रीलंका की टीम अगले महीने भारत आने वाली है। इस दौरान वो 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट बेंगलुरू में होगा और कोहली का ये 100वां टेस्ट होगा। कोहली से पहले धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे और विश्व कप भी दोबारा भारत को उनकी कप्तानी में ही मिला था।

Avatar Written by: January 17, 2022 9:10 am
virat 123

मुंबई। विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ बैठे। अब वो सिर्फ क्रिकेट खेलेंगे। विराट ने पहले इस बारे में एक इमोशनल पोस्ट किया था। उनकी पत्नी और एक्टर अनुष्का शर्मा ने कल विराट को लेकर एक और इमोशनल पोस्ट किया। इस बीच, खबरें ये हैं कि कप्तानी छोड़ने का विराट पर दबाव था और ये दबाव काफी वक्त से था। पहले उनकी टी-20 की कप्तानी से विदाई हुई थी। फिर बोर्ड ने वनडे की कप्तानी से उन्हें हटा दिया था। दक्षिण अफ्रीका में बैट से करिश्मा न दिखाने और भारत की हार ने उन्हें टीम की कप्तानी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इस मजबूरी के बीच भी कोहली अपने दम पर अडिग रहे और उन्होंने बोर्ड का ऑफर तक ठुकरा दिया।

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक कोहली ने जब बोर्ड को बताया कि वो टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं, तो बीसीसीआई के एक अधिकारी ने उहें फोन कर कहा कि बेंगलुरु में जब वो अपना 100वां मैच खेलें, तो उसके बाद कप्तानी छोड़ने का एलान करें। खबर के मुताबिक विराट इस पर राजी नहीं हुए। कोहली ने साफ कह दिया कि एक मैच से कोई फर्क नहीं पड़ता है और अपनी कप्तानी का अंत उन्होंने टीम की दक्षिण अफ्रीका के हाथों पराजय से किया। कोहली के इस्तीफे पर तमाम लोगों ने अचरज जताया है, लेकिन लगता है कि विराट ने ये फैसला काफी सोच समझकर लिया।

virat kohli

बता दें कि श्रीलंका की टीम अगले महीने भारत आने वाली है। इस दौरान वो 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट बेंगलुरू में होगा और कोहली का ये 100वां टेस्ट होगा। कोहली से पहले धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे और विश्व कप भी दोबारा भारत को उनकी कप्तानी में ही मिला था। कोहली ने जब टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया, तो अपने पोस्ट में उन्होंने धोनी को भी धन्यवाद दिया था। दरअसल, विराट उस टीम के कप्तान थे, जिसने अंडर-19 विश्व कप जीता था। जिसके बाद ही उन्हें भारतीय सीनियर्स टीम में मौका मिला था और धोनी की वजह से ही वो कप्तान बन सके थे।