Virat Kohli 100 million followers on Instagram : विराट ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अनुष्का समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Virat Kohli 100 million followers on Instagram : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट ग्राउंड पर तो कई बार अपने बल्ले से धमाल मचाया है, अब इंस्टाग्राम की दुनिया में उन्होंने बड़ा धमाका किया है। इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स 100 मिलियन (Virat Kohli 100 million followers on Instagram) हो गए हैं।

Avatar Written by: March 2, 2021 10:25 am
Virat Kohali

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट ग्राउंड पर तो कई बार अपने बल्ले से धमाल मचाया है, अब इंस्टाग्राम की दुनिया में उन्होंने बड़ा धमाका किया है। इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स 100 मिलियन (Virat Kohli 100 million followers on Instagram) हो गए हैं। इसी के साथ वो विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन या यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस नए रिकॉर्ड के साथ विराट ने भारत की कई बड़ी हस्तियों को पछाड़ दिया है। जिसमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।

viratkohli

इस मामले में विराट ने देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाले विराट एशिया के पहले और दुनिया के 23वें सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनके इस नए मुकाम हासिल करने पर उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही है।

बात करें अनुष्का शर्मा की तो, इंस्टाग्राम पर उनके 46.4 मिलियन फॉलोअर्स है। जब से इस पावर कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है, तब से इनकी पॉपुलैरिटी में काफी बढ़त हुई है। फैंस इनकी बेटी वामिका की एक झलक देखने को बेताब है। इसमें कोी सक नहीं है जब वामिका की तस्वीरें ये कपल शेयर करेगा तो उससे इनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ेगी।

anushka instagram

इंस्टाग्राम पर विराट ने इनको पीछे छोड़ा

1. विराट कोहली- 100 मिलियन

2. प्रियंका चोपड़ा- 60.86 मिलियन

3. श्रद्धा कपूर- 58.11 मिलियन

4. दीपिका पादुकोण- 53.31 मिलियन

5. नेहा कक्कर- 52.78 मिलियन

6. नरेंद्र मोदी- 51.2 मिलियन

7. आलिया भट्ट- 51.06 मिलियन

8. अक्षय कुमार- 48.34 मिलियन

9. जैकलिन फर्नांडीज- 48.18 मिलियन

10. कैटरीना कैफ- 46.8 मिलियन

आपको बता दें कि इससे पहले जो खिलाड़ी इस क्लब में शामिल हैं, वो फुटबॉल खेल से हैं। पहले नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, तीसरे नंबर पर ब्रजील के नेमार हैं। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 266 मिलियन, मेसी के 266 मिलियन और नेमार के 147 मिलियन फॉलोअर्स है।

virat instagram2

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो सबसे आगे

फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स किसी के हैं तो वो हैं जाने-माने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उनके इंस्टाग्राम पर 266 मिलियन फॉलोअर्स है। इसी के साथ वो इस लिस्ट में पूरी दुनिया में नंबर वन पर हैं।