newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: भारत की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कोहली ने श्रीलंका को क्यों दिया?, जानिए वजह…

विराट वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”मैंने रघु को लेकर काफी बार बात की है। नोवान श्रीलंका से हैं, लेकिन अब वे ज्यादा भारतीय हो गए हैं। नोवान, रघु और दया हमारी टीम का हिस्सा हैं। इन तीनों ने हमें वर्ल्ड क्लास प्रैक्टिस दी है। उन्होंने हमें नेट्स सेशन में तेज गेंदबाजों की तरह चुनौती दी।

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों की यही पहचान उन्हें अन्य लोगों से अलहदा पहचान दिलाती है कि वो अपने प्रतिद्वंदियों को दुश्मन नहीं, बल्कि अपना दोस्त मानते हैं और यहां तक की उन्हें अपनी जीत का भी श्रेय देने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही कुछ भारत-श्रीलंका के ODI मैच के दौरान भी देखने को मिला। आपको बता दें कि रविवार को तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफिल्ड स्डेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच हुए फाइलन मुकाबला हुआ। जिसमें भारत ने श्रीलंका को हार का स्वाद चखाकर तीन सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। तीनों ही मैचों में भारत ने जीत दर्ज करके अपनी अप्रतिम प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं, रविवार को हुए मैच में भारत ने वडने इतिहास की सर्वाधिक बड़ी जीत दर्ज कर बड़ा खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले यह खिताब न्यूजीलैंड के नाम था। जब न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को बड़े अंतर से मात दी थी। बता दें कि भारत ने श्रीलंका को 300 से भी ज्यादा रनों के अंतर से हार का स्वाद चखाया है।

Virat Kohli

इस बीच कई दिनों बाद मैदान में विराट कोहली भी अपने पुराने अवतार में नजर आए, जब उन्होंने अपने बल्ले का जौहर दिखाकर अपने करियर का 49वां शतक अपने नाम किया। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी अपने बल्ले से रनों की बरसात कर श्रीलंका के खिलाफ रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया। जिसे भेद पाने में श्रीलंकाई टीम नाकाम साबित हुई। शुभमन गिल ने शतक ज़ड़कर ईशान किशन को टक्कर दे दिया।

इसी बीच बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। जिमसें विराट कोहली और ईशान किशन आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक विराट ने भारतीय टीम की जीत का श्रेय श्रीलंकाई खिलाड़ियों को देने से भी गुरेज नहीं किया है।

विराट वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”मैंने रघु को लेकर काफी बार बात की है। नोवान श्रीलंका से हैं, लेकिन अब वे ज्यादा भारतीय हो गए हैं। नोवान, रघु और दया हमारी टीम का हिस्सा हैं। इन तीनों ने हमें वर्ल्ड क्लास प्रैक्टिस दी है। उन्होंने हमें नेट्स सेशन में तेज गेंदबाजों की तरह चुनौती दी। ये हमें आउट करने की कोशिश करते रहते हैं और अक्सर हमारा टेस्ट भी लेते हैं। मेरे करियर में इन लोगों की अहम भूमिका रही है।”

बहरहाल, अभी यह वीडियो खासा चर्चा में है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बतौर पाठक आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। आपको बता दें कि भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है। ऐसे में देखना होगा कि श्रीलंकाई जैसा प्रदर्शन ही भारतीय खिलाड़ियों का देखने को मिलता है की नहीं। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम