IPL 2022: आईपीएल 2022 में सचिन के बटे अर्जुन तेंदुलकर को क्यों नहीं मिला मौका? शेन बॉंड़ ने दिया हैरान करने वाला जवाब

IPL 2022: टूर्नामैंट के दौरान मुंबई की टीम 14 मैचों में से केवल 4 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने टीम में कई नए खिलाड़ियों के जगह दी। आशंका लगाई जा रही थी कि इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को भी उनके प्रशंसक मैदान में गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं, लेकिन ऐसा नही हुआ।

Avatar Written by: June 3, 2022 3:05 pm
Sachin and Arjun

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का सीजन खत्म हो गया है। इस साल डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस (GT) ने IPL 2022 की ट्राफी को अपने नाम किया। आईपीएल हर सीजन में हिंदुस्तान के युवा खिलाड़ियों इस बड़ी लीग में खेलने का मौका देता है। इसी कड़ी में IPL 2022 में भी कई नए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतीभा को दिखाया और कुछ खिलाड़ी तो भारतीय टीम में भी शामिल हो गए हैं। जिसमें सबसे पहले उमरान मलिक का नाम सामने आ रहा है। एक तरफ तो कई नए चेहरों ने इस साल अपना जौहर दिखा कर खुद को हिंदुस्तान क्रिकेट के भविष्य के रूप में काबिज किया। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे युवा चेहरे भी हैं, जो पिछले दो-तीन सालों से आईपीएल की टीमों में शामिल तो है, लेकिन अब तक उनको खेलने का मौका नहीं मिला पाया है। इसमें सबसे पहला नाम हिंदुस्तान और पूरे विश्व क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 30 लाख में खरीद कर अपने दल में शामिल किया था। इस बार के सीजन में मुंबई इंडियंस जीत के लगातार जूझती हुई नजर आई। टूर्नामैंट के दौरान मुंबई की टीम 14 मैचों में से केवल 4 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने टीम में कई नए खिलाड़ियों के जगह दी। आशंका लगाई जा रही थी कि इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को भी उनके प्रशंसक मैदान में गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं, लेकिन ऐसा नही हुआ।

खेल में सुधार की जरुरत- शेन बॉंड 

shan bond

अर्जुन तेंदुलकर को ना मौका ना देने की वजह पर मुंबई इंडियंस (MI) गेंदबाजी कोच शेन बॉंड ने बात करते हुए कुछ बातें साझा की हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि “अभी अर्जुन तेंदुलकर को अपने खेल के उपर थोड़ा और काम करना होगा। जब आप मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए खेल रहे हो, तो टीम में चुना जाना अलग बात हैं।”

इसके बाद उन्होंने कहा कि “अभी उसे अपने खेल को और ज्यादा सही करने की जरुरत है। जब आप इस लेवल पर खेल रहे होते है, तो सबको मौका देने के लिए एक पतली सी लाइन होती है। आपको अपनी जगह कमानी पड़ती है।”