नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने गुरुवार को उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई, जो 2011 विश्व कप जीत में केवल महेंद्र सिंह धोनी के छक्के का जश्न मना रहे है। गंभीर ने कहा कि विश्व कप पूरी टीम के द्वारा जीता गया था, किसी एक के छक्के के दम पर नहीं। भारत ने आज ही के दिन 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद दूसरी बार विश्व कप जीता था। फाइनल में धोनी ने नुवान कुलासेकरा की गेंद पर छक्का लगाया था और भारत विश्व चैंपियन बना था।
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक ट्वीट किया, जिसमें उसने धोनी द्वारा लगाए गए विजयी छक्के की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस एक शॉट ने साल 2011 में करोड़ों भारतीयों को जश्न में डूबो दिया था।”
#OnThisDay in 2011, the shot that sent millions of Indians into jubilationhttps://t.co/bMdBNFxggl pic.twitter.com/PIOBaLRRIH
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 2, 2020
गंभीर ने इसी का जवाब देते हुए ट्वीट किया, “ये सिर्फ एक रिमाइंडर है। 2011 का विश्व कप पूरे भारत ने जीता था। पूरी भारतीय टीम ने जीता था और उसके सपोर्ट स्टाफ ने भी।”
Is this the single most memorable cricket shot ever?pic.twitter.com/fA9KL8Y8Jg
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 2, 2020
गंभीर ने उस मैच में 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने भी नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर भारत को छह विकेट से यादगार जीती दिलाई थी। गंभीर ने बाद में एक ट्वीट में लिखा, ” विश्व कप सभी भारतीयों द्वारा जीता गया।”
A World Cup won by Indians, for India & with India!#StayHomeIndia and watch us bring the #worldcup2011 home! All on @StarSportsIndia 2PM onwards today. #Reliving2011
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 2, 2020
मैच में भारत जब 31 रन तक सचिन और सहवाग का विकेट गंवा चुका था तो गंभीर ने ही पहले विराट कोहली के साथ 84 रन की और फिर फिर धोनी के साथ 109 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया था।