newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Yuvraj Singh: युवराज सिंह हुए 39 साल के, इस वजह से नहीं मना रहे अपना जन्मदिन

Happy Birthday Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का आज जन्मदिन है। 12 दिसंबर को वो 39 साल (Happy Birthday Yuvraj Singh) के हो गए हैं। इस खास मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दी हैं।

युवराज सिंह

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का आज जन्मदिन है। 12 दिसंबर को वो 39 साल (Happy Birthday Yuvraj Singh) के हो गए हैं। इस खास मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दी हैं। उनके फैंस उनका जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन वो आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। उन्होंने आज इस बात का ऐलान किया है कि वो इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जिसकी वजह किसान आंदोलन है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

दरअसल, युवराज सिंह ने किसान आंदोलन के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक नोट शेयर किया है। न्होंने लिखा है, “इस साल, मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।”

इसके अलावा युवराज अपने पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने आगे लिखा है, “मैं इस महान देश का बेटा हूं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोरोना के खिलाफ सावधानी बरतना बंद न करें। महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें पूरी तरह से वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। जय जवान, जय किसान! जय हिन्द!”

इस मौके पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से इस खान दिन की बधाई मिली है।

युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने देश के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में युवराज सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनको मौका नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।