अयोध्या

Ram Temple: राम मंदिर में परकोटा का निर्माण भी तेज हुआ है। पूरे परिसर के चारों तरफ 825 मीटर लंबा परकोटा बनाया जा रहा है। परकोटा पूरी तरह बनने में मार्च 2025 तक का वक्त लगने की संभावना है। राम मंदिर के दक्षिण दिशा में बेसमेंट का काम भी काफी हो चुका है।

Offerings To Ramlala: 4 दिन पहले झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक कंपनी की तरफ से भी रामलला के मंदिर को 11 करोड़ का दान मिला है। वहीं, कथावाचक मोरारी बापू ने 10 करोड़ की धनराशि रामलला के मंदिर को दी है। मोरारी बापू ने रामलला को 56 भोग भी परोसे हैं।

Samajwadi Party On Lord Ram: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी न्योता भेजा गया था। पहले उन्होंने कहा कि न्योता भेजने का पता नहीं है और न्योता भेजने वाले को वो नहीं जानते हैं। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजने वाले वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक्स हैंडल पर स्पीड पोस्ट की रसीद सार्वजनिक की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि न्योता मिला है। उन्होंने बाद में जाने की बात कही थी।

Offer By Saint To Muslims On Mosques: ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे में वहां पहले प्राचीन मंदिर होने की बात कही गई है। वहां, हिंदू पक्ष प्राचीन विश्वेश्वर का मंदिर होने का दावा करता है। वहीं, एक आरटीआई के जवाब में एएसआई ने कहा है कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई थी।

Ram Temple: मीडिया की खबरों के मुताबिक राम मंदिर में भक्तों के निर्बाध और आसानी से पहुंचने के लिए अयोध्या के जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। अब बड़े पर्वों जैसे रामनवमी पर अगर 5 लाख भक्त भी भगवान रामलला के दर्शन करने आएंगे, तो उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभ्यताओं के कालखंड में ऐसे पड़ाव आते है जो सदियों का भविष्य तय करते है। भारत के इतिहास में भी ऐसे ही अनेक पड़ाव आए...इस वर्ष 22 जनवरी को भी देश एक ऐसे ही पड़ाव का साथी बना है...राष्ट्रपति के राम मंदिर के जिक्र करते ही पूरे सदन में पीएम मोदी समेत सत्ता पक्ष के सांसद जोर-जोर से तालियां बजाने लगते है।

Ram Temple: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी 23 जनवरी को करीब 5 लाख भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए थे। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।

BJP Campaign Theme Song: खास बात ये है कि भाजपा ने अपने थीम सॉन्ग में राम मंदिर का भी जिक्र किया है। उसकी भव्य राम मंदिर की तस्वीरें भी इसमें है। भाजपा ने इसका टैंगलाइन 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' रखा है।

Ram Temple Darshan: अयोध्या में काफी तादाद में दर्शन के लिए रामभक्त आ गए थे। ऐसे में यूपी सरकार ने फैसला किया कि अगले आदेश तक लखनऊ और अयोध्या के बीच बस सेवा रोक दी जाए। बाहर से आने वाली अन्य बसों और निजी गाड़ियों को भी अभी अयोध्या में प्रवेश नहीं मिल रहा है। वहीं, रामभक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए रेलवे की तरफ से 20 अतिरिक्त ट्रेनें चल रही हैं।

Ram Temple Darshan: मंगलवार को राम मंदिर में जब भक्तों की भारी भीड़ घुसी और हालात बेकाबू होते दिखे, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी मिलने पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए खुद वहां का हाल देखा। फिर उन्होंने अफसरों से मौके पर स्थिति सुधारने के लिए कहा। अब दर्शन के लिए कतार लगवाई गई है।