भारत

India To China: चीन ने 2020 में पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ करने की कोशिश की और गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीन के जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। उस संघर्ष में भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू के साथ 20 जवान शहीद हुए थे। जबकि, चीन के भी तमाम सैनिकों को जान से हाथ धोना पड़ा था।

ISKP Threat To India: आईएसआईएस खुरासान यानी आईएसकेपी ने दावा किया कि वो मजबूत हो रहा है। इस लेख में धमकी भरे अंदाज में कहा गया है कि दुनिया के सभी काफिरों (जो लोग इस्लाम नहीं मानते) और इस्लामी देशों में उनकी कठपुतलियों को मुस्लिमों पर हुए अत्याचार की कीमत चुकानी होगी।

India Slams Germany: जर्मनी की तरफ से अरविंद केजरीवाल के मसले पर प्रतिक्रिया के नतीजे में भारत स्थित जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एंजवेलर को विदेश मंत्रालय ने शनिवार को तलब किया। महज 5 मिनट में ही उनको भारत सरकार का रुख बताकर चलता कर दिया गया।

US Warning To China On Arunachal Pradesh: चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता और सीनियर कर्नल झांग जियाओगांग ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है और इस पर भारत के दावे को उनका देश कभी स्वीकार नहीं करता।

PM Modi On Ship Hijacking: बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था कि भारत ने समुद्री लुटेरों की गिरफ्त में आए जहाज पर कार्रवाई की और बुल्गारिया समेत अन्य देशों के नाविकों को सुरक्षित बचा लिया। ये पूरा मामला अरब सागर में भारत से करीब 2600 किलोमीटर दूर हुआ।

Electoral Bond SC: एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 14 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 के बीच खरीदे गए और भुनाए गए चुनावी बांड का विवरण चुनाव आयोग को दे दिया गया है। इस अवधि के दौरान, कुल 22,217 चुनावी बांड खरीदे गए, जिनमें से 1 अप्रैल, 2019 और 11 अप्रैल, 2019 के बीच 3,346 खरीदे गए और उनमें से 1,609 को भुनाया गया। बिना भुनाए गए चुनावी बांड के बारे में, एसबीआई ने कहा, "1 अप्रैल, 2019 और 15 फरवरी, 2024 के बीच खरीदे गए 22,217 बांडों में से 22,030 चुनावी बांड पार्टियों द्वारा भुनाए गए हैं। जिन बांडों को भुनाया नहीं गया है, उनकी धनराशि पीएम सहायता कोष को हस्तांतरित कर दी गई है।"

A Raja Controversial Statement: पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने अपने विवादित बयान में कहा, ''भारत कभी एक राष्ट्र नहीं था। एक राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति। तभी वह एक राष्ट्र बनता है। भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।'' यह बताते हुए कि उन्होंने भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा, उन्होंने कहा, ''यहां, तमिल एक राष्ट्र और एक देश है।

India Holds CNC machine sent to Pakistan: जहाज के दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड को शंघाई जेएक्सई ग्लोबल लॉजिस्टिक कंपनी लिमिटेड से सीएनसी मशीन भेजी जा रही थी। सीएनसी मशीन दोहरे इस्तेमाल वाली होती है। परमाणु बम और मिसाइल बनाने में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।

India Vs Pakistan Over PSGPC Members: इन सदस्यों के नाम तारा सिंह, ज्ञान सिंह चावला, रमेश सिंह अरोड़ा, सतवंत कौर, महेश सिंह, सरवंत सिंह, भागवत सिंह, हरमीत सिंह, मामपाल सिंह और साहिब सिंह हैं। इनमें से कई लोग खालिस्तान समर्थक हैं और इस पर भारत ने आपत्ति जताई है।

India-Canada Relations: पिछले साल कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हरदीप की पहचान खालिस्तानी समर्थक के तौर पर की गई थी. उनकी हत्या के बाद, संदेह था कि इसमें भारत सरकार शामिल थी। हालाँकि, भारत लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है। पिछले एक साल में भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।