महिला आरक्षण बिल

Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: यह बिल 27 सालों से अटका हुआ था , जिसे केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र आहूत करवाकर पारित करवा दिया है। वहीं, बिल के पारित होने के बाद देशभऱ में खुशी का माहौल है। हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

Womens Reservation Bill Live: संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहां वो अंभी महिलाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी को लाइव संबोधन सुनने के लिए आप न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

PM Modi on Women Reservation Bill: इससे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में इसे समय की जरूरत बताया था। उन्होंने महिला के हित में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया था। बहरहाल, लोकसभा से बिल पास होने के बाद आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Parliament Session LIVE: ओवैसी ने भी बिल में मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिए जाने की मांग की। इसके अलावा मायावती ने बिल को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। खैर, लंबी चर्चा-परिचर्चा के बाद बिल लोकसभा से पास हो चुका है।

बिल पास होने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा। लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या 543 को देखें, तो इतनी ही सीटें बनी रहीं, तो 181 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। वहीं, विधानसभाओं में महिला विधायकों की भागीदारी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी।

लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया के सामने कुछ आंकड़े रखे। उन्होंने कहा कि अब तक लोकसभा में 690 महिला सांसद चुनकर आई हैं। इनमें से सिर्फ 25 ही मुस्लिम रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं से दोहरा भेदभाव किया जाता है।

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल 454 वोटों से पास हो गया। महिला आरक्षण बिल के खिलाफ 2 सांसदों ने ही वोट दिया। महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट देने वाले सांसद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन यानी एआईएमआईएम के 2 सांसद असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील रहे।

Rahul Gandhi : इस बीच राहुल ने अपने संबोधन में अदानी मसले का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अदानी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच राहुल ने सत्तापक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि डरो मत...डरो मत... जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ति जताई। बिरला ने राहुल से कहा कि आप इस तरह के संवाद का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Women Reservation Bill: अमित शाह ने कहा, लोगों की अपनी-अपनी समझ होती है राहुल गांधी ने सिर्फ तीन लोग देश चलाते है इनकी समझ है कि देश सेक्रेटरी चलाते है हमारी समझ है कि सरकार देश चलाती है। इतना ही नहीं अमित शाह ने राहुल गांधी ने सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के आंकड़े गिनाकर बोलकर बोलती बंद कर दी।

महिलाओं को राजनीति में 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले इस पर राजनीति का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिस पर अब ताजा बयान मायावती का सामने आया है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31