सिख्स फॉर जस्टिस

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारत के एक अधिकारी और एक नागरिक निखिल गुप्ता उर्फ निक पर आरोप लगाया है। निखिल पर एक भारतीय अफसर से संबंध होने के बारे में भी अमेरिका ने कहा है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत को धमकी देने का काम अमेरिका और कनाडा से करता है, लेकिन दोनों देशों की सरकारों ने पन्नू को गिरफ्तार करने का कोई कदम अब तक नहीं उठाया है। इससे पन्नू के हौसले बुलंद हो रहे हैं। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बीते दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की जमकर तारीफ भी की थी।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इससे पहले वीडियो जारी कर 19 नवंबर को सिखों से एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर न करने को कहा था। उसने कहा था कि एयर इंडिया की फ्लाइट्स को खतरा है। पन्नू की इस धमकी के बारे में कनाडा और अमेरिका से भारत ने कहा था, लेकिन अब तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

ट्रूडो ने पिछले महीने बिना किसी सबूत के भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का आरोप लगाया था। जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप की वजह से भारत और कनाडा के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं। अब गुरपतवंत सिंह पन्नू का ताजा बयान और ट्रूडो की तारीफ भारत के आरोपों को सही ठहरा रहे है्ं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू जिस एसएफजे का प्रमुख है, उसे भारत ने आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगा रखा है। पन्नू अपना सारा भारत विरोधी कामकाज कनाडा और अमेरिका से चलाता है। बीते दिनों जब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी, तब कुछ दिनों के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू अंडरग्राउंड हो गया था।

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा में तनाव बहुत बढ़ गया है। कनाडा की तरफ से भारत के एक राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला करने के बाद भारत ने भी पलटवार करते हुए ट्रूडो सरकार के एक राजनयिक को निकाल दिया है।

अमेरिका और कनाडा से ऑपरेट करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम लेकर जारी ताजा पोस्टर में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा, वाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव और मनीष की तस्वीरें छापी गई हैं।

हाल के दिनों में पाकिस्तान, ब्रिटेन और कनाडा में कई खालिस्तानियों की मौत हुई है। इनमें से कई लोगों की हत्या की गई। खालिस्तानी और सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे नेता इसी वजह से बौखलाए हुए हैं। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू पिछले कुछ दिनों से छिपा हुआ था। अब फिर सामने आया है।

Gurpatwant Singh Pannu: वीडियो में खालिस्तानी आतंकी कह रहा है कि यूएन मुख्यालय वो जगह है जहां एक दिन सिख फॉर जस्टिस का झंडा लगाया जाएगा। ये वो जगह है जहां से खालिस्तानी अपने पंजाब को भारत से मुक्त करने के लिए यहां केस लेकर आएगा। 

कनाडा के सरे शहर में बीते 18 जून को 10 लाख के इनामी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही पन्नू सामने नहीं आया है। पन्नू के बारे में दो चर्चाएं हैं। पहला कि उसे कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया। दूसरी चर्चा कि निज्जर की हत्या के बाद वो छिपकर बैठ गया है।


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31