सेंगोल

Swami Abhishek Brahmachari: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ जो रहेगा उसका समापन हो जाएगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संसद किसी पार्टी का नहीं है प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरा देश सेंगोल के संसद में स्थापित होने से खुश है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा कक्ष में पवित्र सेंगोल को स्थापित किया। जिस सेंगोल यानी राजदंड को मोदी ने संसद में स्थापित किया, वो 1947 को तमिलनाडु के अधीनम की तरफ से पहले तत्कालीन वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन को दिया गया था। फिर नेहरूजी को सौंपा गया था।

नए संसद में सेंगोल को भी स्थापित किया जाएगा। इस सेंगोल के बारे में बताया जा रहा है कि 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिलने के पहले तत्कालीन वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने इसे अधीनम के पुरोहितों के जरिए पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को सौंपा था। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि ऐसा नहीं किया गया था।

जिस सेंगोल को पीएम मोदी नए संसद भवन में स्थापित करने वाले हैं, उसके बारे में तमिलनाडु के अधीनम का दावा है कि आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने उन्हें इसे बनाने को कहा था। बाद में सेंगोल को प्रयागराज में संग्रहालय में नेहरू की सुनहरी छड़ी बताकर प्रदर्शित किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये वही सेंगोल है, जिसे नई संसद में रखा जाएगा। प्रयागराज से लाने के बाद ये सेंगोल दिल्ली के नेश्नल म्यूजियम में रखा गया था। अब IGNCA को सौंप दिया गया है, जो इसे नई संसद में ले जाएंगे। इसी को लेकर विपक्षियों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है।

PM Modi: 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के समय मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजदंड 'सेंगोल' भेंट किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए मदुरै अधीनम के प्रधान पुजारी श्री हरिहर देसिका स्वामीगल ने कहा है कि पीएम मोदी को वैश्विक सराहना मिली है और देश में सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी को साल 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में लौटना चाहिए। हमें उन्हें एक बार फिर प्रधामंत्री के रूप में देखने के लिए लालायित हैं।

Sengol Issue: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा, "कांग्रेस भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? पंडित जवाहर लाल नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक पवित्र 'सेंगोल' दिया गया था, लेकिन इसे 'चलने की छड़ी' के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया गया था... कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की जरूरत है।"

नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार यानी 28 मई को होना है। इस अवसर पर पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चारण होगा। पीएम नरेंद्र मोदी इन सबके बीच नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में कुछ लोगों की बड़ी भूमिका रहने वाली है। इन अहम लोगों को मिली खास जिम्मेदारी आप भी जान लीजिए।

ST Hasan on Sengol: एक न्यूज चैनल से खास बातचीत करते हुए सपा सांसद एसटी हसन ने कहा एक मजहब का सिंबल अपने वहा लगा दिया। अगर आपको लगाना है तो सारे मजहबों का कोई चिन्ह वहां लगना चाहिए। ताकि और मजहब के मानने वाले लोगों को ये एहसास हो। ये देश और इस देश की संसद में उनका बराबर का हक है। 


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31