अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला अभी तक नहीं लिया है। साथ ही कहा है कि इस संबंध में फैसला आने वाले चार सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के टास्क फोर्स द्वारा ओलम्पिक क्वालीफायर से पहले नंबर-1 रैंक से नवाजे गए भारत के मुक्केबाज अमित पंघल ने कहा है कि टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने की रेस में बने रहने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी।