अभिनेता ऋषि कपूर

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई पुलिस ने इजाज़त दी। 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए। 

पीएम मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा है, "कई चेहरों वाले, प्रिय और जिंदादिल... ये ऋषि कपूर जी थे। वह टैलेंट का पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत याद करूंगा, सोशल मीडिया की भी। वह फिल्‍मों और भारत की तरक्‍की को लेकर पैशनेट थे।"

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी बीमारी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। ऋषि कपूर को अभी कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस बारे में सूचित किया कि वह मुंबई वापस लौट आए हैं।

Latest