आधुनिक विश्व में वैज्ञानिक दृष्टिकोण

आधुनिक विश्व में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की महत्ता है। सही भी है। दर्शन और विज्ञान अंधविश्वासों से मुक्त करते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने वाले लोग पंथिक आस्था और विश्वासों को लेकर प्रश्न उठते हैं। अनेक प्रगतिशील विद्वान भारत के धर्म को भी विश्वास की श्रेणी में रखते हैं। वे वेदों को भी अविश्वास की श्रेणी में रखते हैं। लेकिन वेद जीवन अनुभूति की कविता है।