आनंदपुर खालसा फोर्स

अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को एक्शन शुरू किया था। उसके बाद से अमृतपाल सिंह चकमा देकर फरार है। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कराया है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान छेड़ा था। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा भी किया था। जालंधर के शाहकोट के पास अमृतपाल सिंह बाइक से फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। जिसकी वजह से उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।