आप

Arvind Kejriwal Health: उन्होंने मधुमेह और अस्थिर शुगर लेवल के साथ उनके संघर्ष का उल्लेख किया लेकिन उनके दृढ़ संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने उन्हें सच्चा देशभक्त, निडर और साहसी बताया। उन्होंने उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि भले ही उनका शरीर जेल में हो, लेकिन उनकी आत्मा सभी के बीच है। उन्होंने लोगों से आंखें बंद करके अपने आसपास उनकी मौजूदगी महसूस करने का आग्रह किया।

Arvind Kejriwal: अपनी याचिका में केजरीवाल ने दलील दी कि उनकी गिरफ्तारी और हिरासत अवैध थी और वह तत्काल रिहाई के हकदार हैं। केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। उच्च न्यायालय द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद, ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

AAP Punjab Contestants: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ही एलान किया था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही लड़ेगी। दिल्ली, गोवा, गुजरात में तो आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा किया, लेकिन पंजाब में दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ।

Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट से एसबीआई ने गुहार लगाई थी कि इलेक्टोरल बॉण्ड के बारे में सभी जानकारियां देने के लिए उसे 30 जून तक का वक्त दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसबीआई की इस संबंध में अर्जी ठुकरा दी थी। एसबीआई को आज रात 12 बजे तक हर हाल में इलेक्टोरल बॉण्ड संबंधित जानकारियां चुनाव आयोग को सौंपनी होंगी।

Navjot Singh Sidhu: एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया है कि खबर है कि आप भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बात का जवाब देते हुए मुझे भाजपा ने नहीं बल्कि किसी और ने संपर्क किया। असल में मेरे पास भगवंत मान साहब थे और मुझसे मिले थे।

Congress And AAP Seat Sharing: इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि वो तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। ज्यादा सवालों का भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सामना नहीं किया और एक-दो सवाल का जवाब देकर चले गए।

Supreme Court Slams AAP: जिस जमीन पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर रखा है, वो राउज एवेन्यू में है। इस जमीन पर पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री का आवास था। दिल्ली हाईकोर्ट को ये जमीन आवंटित की गई, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस जगह अपना दफ्तर बना लिया।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या 36 है। इनमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 20 वोट हैं। जबकि, बीजेपी के पास 15 वोट हैं। वहीं, अकाली दल का 1 पार्षद है। बीजेपी को अगर चंडीगढ़ का मेयर चुनाव जीतना है, तो उसे 4 अतिरिक्त वोट चाहिए होंगे।

Harbhajan Singh On Pran Pratishtha: पहले ही कांग्रेस के तमाम नेताओं ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी के स्टैंड के उलट राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का फैसला किया है। कांग्रेस के इन नेताओं में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी हैं। उनके अलावा यूपी कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी प्राण प्रतिष्ठा में जाने का फैसला किया है। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने की बात कही है।

Opposition I.N.D.I.A Meeting: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की आज अहम बैठक है। इस बैठक में सभी दलों के नेता वर्चुअली जुड़ेंगे। बैठक में इंडिया गठबंधन के संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सीटों के बंटवारे के मसले पर भी चर्चा होने की जानकारी मिली है।