कांग्रेस

लोकसभा चुनावों में विपक्ष के लिए जो सबसे बड़ी समस्या है वह है जनता का इरादा। जनता अपना इरादा छिपा नहीं रही है। आप अलग—अलग टीवी चैनलों द्वारा चुनाव पूर्व किए किए सर्वे देखें उसमें लोगों की राय स्पष्ट बता रही है कि वे क्या चाहते हैं।

Lok Sabha Election: इन 8 मुद्दों में से कुछ कांग्रेस नीत विपक्ष के गठबंधन की तरफ से उठाए जा रहे हैं। वहीं, कुछ मुद्दों को उठाकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। अब सबकी नजर इस पर है कि जनता को किसके मुद्दे लुभाते हैं।

Tussle In Mahagathbandhan: बिहार में विपक्षी महागठबंधन में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर पेच फंस गया है। महागठबंधन में शामिल सीपीआई-एमएल ने अपना दावा ठोक दिया है। वहीं, कांग्रेस खेमे से भी जो खबर आई है, वो महागठबंधन में शामिल आरजेडी को परेशान कर सकती है।

Lok Sabha Election 2024 Dates Announced: मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55 लाख ईवीएम के जरिए पोलिंग कराई जाएगी। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 19 साल की 85 लाख युवतियां पहली बार वोट डालेंगी। इसी तरह 1.82 करोड़ युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे।

आंध्र प्रदेश की यदि बात की जाए तो भी स्वतंत्रता के उपरान्त एवं भाषाई आधार पर राज्यों के गठन के उपरान्त कांग्रेस की ही सत्ता वहां पर थी। वर्ष 1953 से लेकर 1983 तक लगातार कांग्रेस की ही सरकार रही थी। उसके बाद कांग्रेस की राजनीति से क्षुब्ध होकर लोकप्रिय अभिनेता एनटी रामा राव ने तेलुगुदेशम पार्टी का गठन किया। चूंकि कांग्रेस लगातार अपने

BJP IN UP: बीजेपी इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा आंकड़ा हासिल करने के लिए तमाम रणनीति बना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के लिए 370 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य भी तय कर दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे अहम यूपी है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

Bihar And Owaisi: किशनगंज सीट से एआईएमआईएम के टिकट पर विधायक अख्तरुल ईमान चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कटिहार से आदिल हसन को ओवैसी की पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। एआईएमआईएम बाकी 9 सीट पर भी जल्दी ही प्रत्याशियों के नाम का एलान करने वाली है।

Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट से एसबीआई ने गुहार लगाई थी कि इलेक्टोरल बॉण्ड के बारे में सभी जानकारियां देने के लिए उसे 30 जून तक का वक्त दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसबीआई की इस संबंध में अर्जी ठुकरा दी थी। एसबीआई को आज रात 12 बजे तक हर हाल में इलेक्टोरल बॉण्ड संबंधित जानकारियां चुनाव आयोग को सौंपनी होंगी।

Mamata Banerjee: जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बंगाल पहुंचे, तो ममता बनर्जी ने ये आरोप लगा दिया कि उनको इस यात्रा के बारे में कांग्रेस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ममता बनर्जी को न्योता भेजा था।

Loksabha Elections 2024: इसी तरह, गहलोत कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री का पद संभालने वाले राजेंद्र यादव ने भी भाजपा के प्रति निष्ठा बदलने का फैसला किया है, जिससे आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। इन दलबदलुओं के अलावा, कई अन्य उल्लेखनीय नेता भी अन्य दलों में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

Latest