कानपुर एनकाउंटर

यूपी एसटीएफ ने आगे कहा कि, पीछे से आ रहे दूसरे सरकारी वाहन में बैठे पुलिस उपाधीक्षक और अन्य अधिकारी के दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंचने पर घायल पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि विकास दुबे अचानक हुई सड़क दुर्घटना की परिस्थितियों का लाभ उठाकर कच्ची सड़क की तरफ फरार हो गया।

एक तरफ विकास दुबे के एनकाउंटर पर जहां विपक्ष सवाल उठा रहा है तो वहीं शहीद हुए यूपी पुलिस वालों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ की भी है। 

ज्ञात हो कि यूपी पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर पकड़ा गया था। जिसे उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार को ही गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तमाम अपराधिक सांठगांठ का पर्दाफाश होने का इंतजार जनता को है।

सूत्रों की मानें तो गैंगस्‍टर विकास दुबे ने कबूल किया है कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में बने कुए के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक दूसरे के ऊपर रखा गया था।

मध्य प्रदेश की पुलिस पहले उसको उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। मध्य प्रदेश पुलिस इसके बाद विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर देगी। मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा।

सरला देवी ने कहा कि टीवी से उन्हें विकास की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। अब सरकार जो करना चाहती है करे। सरकार बहुत बड़ी है। हमें नहीं पता क्या करना चाहिए।

ज्ञात हो कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा। उसने सुरक्षाकर्मियों को अपने बारे में बताया और उनसे पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।

Latest