कुख्यात हिस्ट्रीशीटर

एक तरफ विकास दुबे के एनकाउंटर पर जहां विपक्ष सवाल उठा रहा है तो वहीं शहीद हुए यूपी पुलिस वालों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ की भी है। 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तमाम अपराधिक सांठगांठ का पर्दाफाश होने का इंतजार जनता को है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया। अब महाकाल मंदिर के उस पुजारी को ईनाम की रकम देने का यूपी सरकार विचार कर रही है।

उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार को ही दुबे के दो और करीबी साथी प्रभात मिश्रा व प्रवीण उर्फ बउवा दुबे सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।