केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू

W U-19 WorldCup : वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को इसके लिए बधाई दी थी। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

सीमा विवाद के बीच भारत (India) ने चीन (China) पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल सेना के सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से लापता 5 युवकों को चीन शनिवार यानी 12 सितंबर को भारत को सौंपेगा।

रिजिजू ने कहा, स्कूल स्तर पर फुटबाल की शुरुआत और स्थानीय फुटबाल लीग का आयोजन करना, देश भर के बच्चों में खेल के प्रति रुचि पैदा करने का एक तरीका है।

टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने शनिवार को कहा है कि स्थगित किए गए ओलम्पिक खेलों की नई तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने देश को कोरोनावायरस प्रकोप के खिलाफ लड़ने के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए विभिन्न खेलों से जुड़ी हस्तियों ने भी दान किया है। रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, "मैं अब राशि जमा कर रहा हूं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह आह्वान किया है कि इस महामारी को देखते हुए भाजपा के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से 1,00,00,000 (एक करोड़) की निधि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में देंगे।"

कोरोनावायरस के चलते मची उथल-पुथल के बीच अंतत: जापान सरकार और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला ले लिया है। अब ये खेल अगले साल होंगे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम का कई भारतीय खिलाड़ियों ने स्वागत किया है और इसे वक्त की जरूरत बताया है

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कोरोनावायरस को देखते हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020 स्थगित करने के अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत किया है। आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे खेलों को 2020 के बाद, 2021 ग्रीष्मकाल में पुनर्निर्धारित करने को तैयार हो गए हैं

इस समय कोरोनावायरस का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने बारे में न सोच कर दुसरो के बारे में सोच रहे है। भारत के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए छह महीने की अपनी सैलरी दान की है।