कैबिनेट मंत्री

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वो बुधवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए इसके अलावा वो राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र के मंत्री और मुंबई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख का कोविड -19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। 47 वर्षीय शेख, मलाड पश्चिम से तीन बार से विधायक हैं।

राज्‍य सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण का कहना है कि राज्‍य सरकार उनकी अवहेलना कर रही है और उन्‍हें उनका जायज हक नहीं मिल पा रहा है। चव्हाण का कहना है कि सरकार में बहुत सी चीजें ठीक नहीं चल रही है, जिसके बारे में हम मुख्‍यमंत्री जी से बात करना चाहते हैं।

देश में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। राज्य ने कोरोना के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं मंत्री के पांच निजी कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Latest