खेलो इंडिया

इनमें मनु भाकर, ऐश्वर्य प्रताप तोमर, दिया चितले, अंशु मलिक, मेहुली घोष जैसे तमाम सारे खिलाड़ी इसमें पार्टिसिपेट कर रहे हैं, जो ओलंपियन भी हैं और कई सारे इंटरनेशनल इवेंट में भारत के लिए मेडल भी जीते हैं। पहले हमारे खिलाड़ी एक साल में मात्र 100 इवेंट में भाग ले पाते थे, आज 300 से अधिक इवेंट में भाग ले पाते हैं। ये तब संभव हुआ है, जब सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

Uttar Pradesh: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2022 उत्तर प्रदेश के चार शहरों (लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और गौतमबुद्धनगर) में आयोजित किया जाएगा। राजधानी लखनऊ के अलावा, शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन नई दिल्ली में भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ 8 स्थानों पर 12 खेलों (तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल की मेजबानी करेगा।

Khelo India Youth Games: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब खेलों में भी चमत्कार कर रहा है। हमने मध्यप्रदेश में भी प्रयास किए हैं। वर्ष 2003 में खेल बजट 5 करोड़ था, जो अब बढ़ कर 350 करोड़ रूपए हो गया है। प्रदेश में 18 खेलों की 11 अकादमियाँ स्थापित की गई हैं। हमारी अकादमी के बच्चे चमत्कार कर रहे हैं।

Uttar Pardesh: मेरठ में सिंथेटिक हॉकी फील्ड, सहारनपुर एवं वाराणसी में सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक तथा गोरखपुर में जंगल कोडिया विकास खंड में स्टेडियम का निर्माण किया गया है। साथ ही, प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।