गगनयान

Gaganyaan Astronauts: गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को रूस में भी इसरो ने ट्रेनिंग दिलाई। कोरोना के कारण इनकी ट्रेनिंग पर असर भी पड़ा, लेकिन सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों ने गगनयान के लिए ट्रेनिंग को रूस में पूरा किया और सभी पैरामीटर पर खरे भी उतरे।

PM Modi Chairs High Level Meeting: आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सहयोगी मंत्रियों को बुलाकर कैबिनेट बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से गगनयान मिशन को लेकर फैसले लिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से 2040 तक चंद्रमा पर आदमी भेजने और एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की भी बात कही।

इसरो ने अब निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोल दिया है। इसरो प्रमुख के सिवन का कहना है कि भारत की औद्योगिक बुनियाद को मजबूत बनाने में स्पेस सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में उन्नत अंतरिक्ष तकनीकों के साथ शामिल कुछ देशों में से भारत भी है।

भारत के लिए एक और गौरवशाली क्षण आनेवाला है। भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।