गीतकार जावेद अख्तर

Javed Akhtar: यह पूरा वाकया 2021 का है, जब जावेद अख्तर एक साक्षात्कार के दौरान आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी थी, जिसे लेकर आरएसएस समर्थक और अधिवक्ता संतोष दुबे ने मुंबई के मुलुंड कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।

जावेद अख्तर बीते दिनों एक कार्यक्रम में शिरकत करने पाकिस्तान के लाहौर गए थे। वहां उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कहा था कि मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के लोग आज भी आपके यहां खुले घूम रहे हैं। जावेद अख्तर ने कहा था कि मुंबई पर हमला करने वाले नॉर्वे या किसी और देश से नहीं आए थे।

Tanishq controversial advertisement : सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ट्रोल होते रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट के कारण लोगों के निशाने पर आ गए है।

गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। किसी भी मामले में सभी सर्वेक्षणों के अनुसार आजकल घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं, शराब बच्चों और औरतों के लिए इन दिनों को और भी ज्यादा खतरनाक बना देगी।'

वहीं इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। लोगों ने उनके पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर खिचाई कर डाली। एक यूजर ने जावेद अख्तर को ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘अब इसके लिए फतवा निकालने को नहीं बोलोगे।’