गुजरात कांग्रेस

Congress: इसके अलावा मुंबई और पुडुचेरी में भी अध्यक्ष को बदल दिया है। वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी में कांग्रेस का अध्यक्ष की कमान दी है, जबकि मुंबई में वर्षा गायकवाड को नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया है।

PM Modi : पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव हारने वाले पचा नहीं पाएंगे। मुझपर और आप पर ज़ुल्म बढ़ेगा, लेकिन हमें सबकुछ सहने के लिए तैयार रहना चाहिए। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया का उदाहरण देकर चुनावी रेवड़ी का आफर देने वाले दलों पर साधा निशाना।

Gujarat Elections Result : गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी का जादू पिछले 15 से 20 सालों से लगातार चल रहा है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी हर बार गुजरात में अपनी सरकार बनाने में सफल हो पाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनावों के केंद्र में रहे हैं।

Gujarat Elections Result : साल 2002 से लगातार भारतीय जनता पार्टी पूर्वी गुजरात के कांग्रेस बहुल क्षेत्र में अपना प्रभाव स्थापित करने की कोशिश कर रही है। 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने गुजरात में एसटी-आरक्षित 27 सीटों में से 15 सीटें जीतीं थी। यहां भाजपा को आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

Gujarat Polls: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस फिर से फंसती हुई नजर आ रही है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस कैश कांड में घिरती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि बीती रात को स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सूरत में एक इनोवा कार से 75 लाख कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि टीम ने जब तलाशी के लिए उनको रोका तो गाड़ी से 75 लाख रुपये मिले।

Gujarat Elections 2022: बता दें कि इस बार गुजरात चुनाव में त्रिणोकीय मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि पहली आम आदमी राज्य में चुनावी मैदान में उतर रही है। गुजरात में हमेशा ही मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में रहा है लेकिन आप ने इस चुनाव में ताल ठोककर मुकाबले को त्रिणोकीय कर दिया है।

Gujarat Election 2022: दरअसल, गुजरात की झगड़िया विधानसभा सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के प्रमुख महेश वसावा और उनके पिता और पार्टी के संस्थापक छोटूभाई वसावा के बीच चुनावी दंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि छोटूभाई निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है।

Gujarat Elections 2022 : गुजरात चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करते हुए पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने बीजेपी आलाकमान को भेज खत में कहा है क‍ि उनकी जगह गुजरात चुनाव में क‍िसी युवा चेहरे को मौका द‍िया जाए। इसके अलावा गुजरात के उप मुख्‍यंत्री रहे नितिन पटेल ने भी चुनाव लड़ने से मना कर द‍िया है।

Hardik Patel on Congress: हार्दिक पटेल ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा था और गुजरात के मुद्दों पर उनका ध्यान नहीं था। हार्दिक पटेल के इस कदम से गुजरात कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

Hardik Patel: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में हार्दिक पटेल ने कई बातों का जिक्र किया। चिट्ठी में हार्दिक पटेल ने आर्टिकल 370, राम मंदिर और सीएए-एनआरसी जैसे मुद्दों का जिक्र किया है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद से ही उनकी बीजेपी में जाने की संभावनाएं तेज हो गईं।