जगदानंद सिंह

इससे पहले जगदानंद सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी की थी। हिंदुओं को उन्होंने पाकिस्तान का एजेंट भी बताया था। जगदानंद सिंह को आरजेडी के मुखिया लालू यादव और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है।

जगदानंद ने नीतीश को पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह का नाम लेकर उदाहरण भी दिया। बता दें कि विश्वनाथ प्रताप सिंह रक्षा मंत्री थे। जब पीएम राजीव गांधी की सरकार पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगा, तो विश्वनाथ प्रताप सिंह ने इसी मुद्दे पर रक्षा मंत्री का पद और कांग्रेस छोड़ दी थी।

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों के तौर पर जो लोग भी पकड़े गए हैं, वे सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के और हिंदू लोग हैं।