टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर का निधन

Nilu Kohli Husband Death: बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो काफी समय तक नहीं लौटे। बाद में घर में मौजूद हेल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले। उन्हें इसके बाद इलाज के लिए के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अब अगले दिन यानी रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।