तुर्किए

इजरायल की सेना का कहना है कि वो जल्दी ही इस कोऑर्डिनेटड जंग की शुरुआत गाजा में हमास के खिलाफ शुरू करने वाली है। माना जा रहा है कि आज देर रात तक इजरायल का ये हमला शुरू हो सकता है। इजरायल ने पहले ही गाजा के लोगों को दक्षिणी इलाके में चले जाने के लिए कह दिया है।

खास बात ये है कि एक भूकंप वैज्ञानिक फ्रैंक हूगरबीट्स ने पहले ही दावा किया था कि तुर्किए में बड़ा भूकंप आने वाला है। जो सच साबित हुआ। फ्रैंक ने इसके बाद दावा किया था कि अगला बड़ा भूकंप अफगानिस्तान से शुरू होकर हिंद महासागर तक जाएगा। अब अफगानिस्तान में भूकंप आने से फ्रैंक का ये दावा भी कुछ हद तक सच हो गया है।

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, हमारे डॉग स्क्वायड के सदस्यों ने गजब का दम दिखाया। देश को आप पर गर्व है। हमारी संस्कृति ने हमें वसुधैव कुटुम्बकम सिखाया है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। जब परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो उसकी मदद करना भारत का कर्तव्य है।

पाकिस्तान के पत्रकार शाहिर मंजूर ने एक टीवी चैनल से ये दावा किया। शाहिर के मुताबिक पाकिस्तान ने तुर्किए को भूकंप मदद के नाम पर जो कंबल, टेंट वगैरा सामान भिजवाए, वे सभी तुर्किए ने पिछले साल बाढ़ आने के बाद परेशान पाकिस्तान को भेजे थे।

अब भूवैज्ञानिकों ने बताया है कि भीषण भूकंप से तुर्किए की जमीन 10 फिट खिसक गई है। बताया जा रहा है कि तुर्किए जिस यूरेशियन और एनाटोलियन प्लेटों के बीच है, वो दोनों प्लेटें भूकंप की वजह से दूर-दूर हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक भारत की तरफ से तुर्किए को भेजी जा रही मदद वाले विमान को पाकिस्तान के ऊपर उड़ान की मंजूरी न मिलने के बाद विमान ने रास्ता बदला और अरब सागर के ऊपर से होकर तुर्किए की तरफ गया। अगर पाकिस्तान इस विमान को अपनी वायुसीमा से जाने देता, तो भारतीय विमान कम समय में तुर्किए पहुंच जाता।

जम्मू-कश्मीर को विवादित मसला बताना, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सैन्य मदद देना जैसी भारत विरोधी गतिविधियां करने वाला तुर्किए अब भारत की मदद की जमकर सराहना कर रहा है। तुर्किए का कहना है कि भारत ने उसके कठिन समय में अच्छे दोस्त जैसा काम किया है।

जानकारी के मुताबिक तुर्किए में सरकारी सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि 4500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। करीब 4000 रिहायशी बिल्डिंग भूकंप से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। तुर्किए के पड़ोसी देश सीरिया में भी भूकंप से बड़ी तबाही होने की खबर है। हालांकि, यहां से भूकंप का केंद्र दूर होने की वजह से ज्यादा लोगों की जान नहीं गई है।