दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी

प्रेस कांफ्रेंस में मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों को दिल्ली के घर घर तक पहुंचाएंगे। पॉजिटिव एजेंडा के तहत हम चुनाव लड़ेंगे और जो हमारी यह लिस्ट है 57 लोगों की वह विजेताओं की लिस्ट है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा अगले पांच साल में केजरीवाल सरकार से पांच गुना ज्यादा दिल्ली की जनता को नहीं दे पाई तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। मनोज तिवारी ने यह ऐलान मंगलवार को आईएएनएस को दिए साक्षात्कार के दौरान किया।