पद्म विभूषण

Padma Award 2023: राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए। 

केंद्र सरकार ने बुधवार को पद्म सम्मानों का एलान किया। कुल 106 लोगों को देश के ये सबसे बड़े सम्मान दिए गए हैं। इनमें सपा के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव भी हैं। मुलायम सिंह को दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण देने की घोषण की गई है। मुलायम सिंह यूपी के 3 बार सीएम और केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे।

इस साल भी किसी को भारत रत्न के सर्वोच्च सम्मान से नहीं नवाजा गया है। पद्म सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण। पद्म सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा वगैरा के क्षेत्र में अहम योगदान करने वालों को मिलता है।

इसके साथ ही ओआरएस के फॉर्मूले की खोज करने वाले डॉ. दिलीप को भी पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपंरात दिया जा रहा है। बता दें कि विगत वर्ष उनका निधन हो गया था। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलीप महालनोबिस पद्म विभूषण पुरस्कार से भी पुरस्कृत करेगी।