पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल 24 फरवरी से जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था कि वो खतरा बन रहा है और नाटो की सदस्यता लेने से ये खतरा सिर पर मंडरा रहा है। पुतिन ने जंग के बाद कई बार कहा कि उनका देश इस खतरे से बचने के लिए ही यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई कर रहा है।