प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

Shivpal Yadav : विपक्ष के नेता अखिलेश यादव के बगल वाली सीट आजम खान के लिए तय की गई थी। अब अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक प्रसाद वहां बैठेंगे। इटावा जिले की जसवंत नगर सीट से विधायक शिवपाल अब तक पिछली सीट पर बैठे नजर आते थे।

Shivpal Yadav : उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार हैं। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें शिवपाल और स्वामी प्रसाद के अलावा मोहम्मद आजम खान,लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि को शामिल किया गया है।

Shivpal vs Akhilesh: इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को अखिलेश यादव का बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए लिखा, अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया!, इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया..एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।

Uttar Pradesh: इसी बीच शिवपाल यादव आजम खान के प्रति संवेदना जता रहे है। इसके साथ शिवपाल एकजुट होने का संदेश भी दे रहे है। शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खान का पुराना वीडियो शेयकर करते हुए लिखा, ''अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है! मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा।'' 

UP: साल 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले सपा की साइकिल छोड़ अलग पार्टी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) बनाने शिवपाल यादव को 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख ने मना लिया था। बड़े भाई मुलायम सिंह यादव समझाने पर शिवपाल यादव नाराजगी छोड़ अखिलेश यादव के साथ आ गए थे लेकिन महज एक सीट मिलने पर उनकी नाराजगी दिखने लगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने याचिका वापस लेने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है।

शरजील इमाम को लेकर मचा बवाल लगातार जारी है। इस बीच उसका सर काटने पर इनाम की घोषणा की गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने शरजील इमाम की गर्दन काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। अमित जानी के इस बयान के बाद माहौल गरमा गया है।