महिला सुरक्षा

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संकल्प की पूर्ति में "सेफ सिटी परियोजना" अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। ऐसे में परियोजना के पहले चरण में 17 नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर में बचे कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।

Congress: राजस्थान में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घिरने के बाद उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश में महिलाओं और दलितों के साथ हो रहे हैवानियत का जिक्र कर शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर निशाना साधा है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Lucknow: योगी सरकार की कार्यशैली पर लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां एक किशोरी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। वहीं पुलिस मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच का सिलसिला शुरू कर चुकी है। उधर, किशोरी की मां ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म होने की बात कही है। 

अपनी हर तकरीरों में महिला सुरक्षा पर बड़ी–बड़ी बातें करने वालीं ममता ने संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाले इस मसले की ओर ध्यान देने के बजाय नीतीश कुमार और तेजस्वी से मुलाकात करना ज्यादा जरूरी समझा। दीदी को वैसे भी मोदी जी को हराना है, तो यह मुलाकात तो जरूरी है, लेकिन हम कहना चाहेंगे कि मोदी जी को हराइए ना। रोका किसने है आपको।

साल 2002 में गुजरात में भीषण दंगे हुए थे। इन दंगों के दौरान बिलकीस बानो नाम की महिला से गैंगरेप हुआ था। उस मामले में उम्रकैद की सजा पाने वालों को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात सरकार ने माफी दे दी और वे जेल से छूट गए। इस मामले में बीजेपी के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी भी विपक्ष के निशाने पर हैं।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को उनकी शक्ति का बोध वृहद अभियान मिशन शक्ति से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को सौगात देते हुए ‘महिला सामर्थ्य योजना’ व ‘मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण’ योजना की शुरुआत की है।

Uttar Pradesh: महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए लखनऊ समेत देश के 8 महानगरों में सेफ सिटी परियोजना शुरू की गई है। सेफ सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए 100 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। इसमें से 70 पिंक बूथ बनकर तैयार हो चुके हैं।

योगी सरकार (Yogi Goverment) ने यूपी (UP) में महिलाओं की सुरक्षा (safety of women) की लक्ष्‍मण रेखा खींच दी है। योगी सरकार बनने के बाद उत्‍तर प्रदेश महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित राज्‍य बन गया है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों ने इसकी तस्‍दीक कर दी है।

Women Help Desk: हेल्प डेस्क(Help Desk) को लेकर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार से विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत हो जाएगी। जल्द ही सभी तहसीलों और ब्लाकों(Block Level) में इसकी स्थापना की जाएगी।

UP Government: डीजीपी(DGP) एचसी अवस्थी(Hitesh Chandra Awashti) ने कहा है इसमें शिकायतकर्ता का नाम डालना अनिवार्य नहीं होगा। इसको लेकर लड़कियों व महिलाओं को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।