मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के पहले चरण को लॉन्च किया। अधिकारियों ने बताया कि ठाकरे ने पुल के पहले गाटर (शहतीर) को रखा, जोकि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।