मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में महाभारत के समय में पूरे भारत का संगम हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का असम से गहरा संबंध था। श्रीकृष्ण की पत्नी रुकमणी असम से थी। इसलिए असम में श्रीकृष्ण को दामाद मानते हैं।

Haryana: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सरपंच मंच पर सीएम मनोहर लाल के सामने अपनी बात रखती है। वो कहती है मैंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा है और जीत हासिल की। क्योंकि इस बार हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था। महिला ने कहा कि चुनाव लड़कर कोई गुनाह तो नहीं किया।

Haryana: मनोहर लाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे शिक्षा हो, खेल हो, समाज सेवा हो, राजनीति हो या ज्ञान विज्ञान हो, महिलाएं आज पीछे नहीं है। हरियाणा के विकास में भी महिलाओं की अहम भागीदारी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जगह इस दिवस को महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। वैसे तो हर दिन ही महिला सम्मान दिवस है।

Haryana: उल्लेखनीय है कि जी-20 की स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। वर्ष 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर जी -20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक उन्नत किया गया और वर्ष 2009 में इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच के रूप में नामित किया गया।

Haryana: मनोहर लाल ने बताया कि चीनी मिलों को गन्ने की कीमत का भुगतान करने में भी हरियाणा अन्य राज्यों से आगे है। जहां वर्ष 2020-21 में हरियाणा में पूरी पेमेंट की जा चुकी है, वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश में अभी भी देनदारी शेष है। इसी तरह 2021-22 की पेमेंट भी हरियाणा सरकार द्वारा की जा चुकी है, अब केवल पीडीसी की पेमेंट शेष है जो कि 17.94 करोड़ रुपए हैं जबकि इस पेराई सत्र में पंजाब की 37.04 करोड़ रुपए की देनदारी है।

Haryana: मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभाग ऐसी योजनाएं बनाकर उनकी हर माह समीक्षा करें और उनकाग्रासरूट तक सही क्रियान्वयन करें, जिससे हर व्यक्ति को उनका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों का हर प्रकार की बीमारी का उपचार करने के लिए एक पोर्टल बनाया जाए और इसे परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा जाए।

Haryana: उन्होंने कहा कि, मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 8 साल में हरियाणा को बदलने का काम किया है। अमित शाह ने कहा पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि 50 साल की सरकारें एक ओर और 8 साल की हमारी सरकार एक ओर, पलड़ा हमारा भारी है।

Haryana DSP Murder: दरअसल एक सूचना के आधार पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह खनन रोकने के लिए अपने गनमैन और एक दो सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की। तो खनन माफियाओं ने उनके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नई दिल्ली। खिलाड़ियों को खेल कोटे के अंतर्गत नौकरी देने वाली हरियाणा सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत सेवानिवृत्त...

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे वे खेलों की दुनिया में अपना व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।