मुख्यमंत्री योगी

UP: अपर मुख्य सचिव राजस्व ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 जिलों के एडीएम एफआर से लापरवाही पर जवाब तलब किया गया है। इनमें अलीगढ़, हाथरस, बाराबंकी, मऊ, बरेली, बदांयू, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, महोबा, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, गाजियाबाद, बिजनौर और कौशांबी के एडीएम एफआर शामिल हैं।

Uttar Pradesh: बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ से श्री गोरक्षपीठ सतत जुड़ा रहा है। ब्रितानी परतंत्रता काल में श्रीराम मंदिर के मुद्दे को स्‍वर देने का कार्य मुख्यमंत्री योगी के दादागुरु महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने किया था। उनके ब्रह्मलीन होने के उपरांत अपने गुरुदेव के संकल्‍प को महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने अपना बना लिया, जिसके बाद राम मंदिर निर्माण आंदोलन के निर्णायक संघर्ष का सूत्रपात हुआ।

UP: बाढ़ प्रबंधन को लेकर अभी से तैयारी शुरू करें। ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराएं। 15 जून तक बाढ़ प्रबंधन तैयारियां को पूरा कर लें। गर्मी अभी और बढ़ सकती है, इसे देखते हुए बिजली की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। कहीं भी पेयजल का संकट ना हो। मनुष्य के साथ ही पशु पक्षी के लिए पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

UP: फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीच्यूट के स्वरूप के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। सेक्टर विशेषज्ञों का पैनल तैयार करें। फार्मास्युटिकल सेक्टर की भविष्य की जरूरतों का आकलन करें और दुनिया भर के बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें। राजधानी लखनऊ में इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए। यह संस्थान राष्ट्रीय फलक पर उत्तर प्रदेश को फार्मास्युटिकल शोध-अनुसंधान और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला होगा।

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

CM Yogi : अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद इस पावन धरा पर सदैव बरसता है और बाबा औघड़नाथ की कृपा के साथ ही मेरठ जनपद ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इसकी अपनी एक पौराणिक पहचान थी। आज से 5 हजार वर्ष पहले मेरठ के हस्तिनापुर में ही भारत का इतिहास रचा गया था।

CM Yogi :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं का गौरवशाली इतिहास है। गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तक भक्ति और शक्ति का एक अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यह हर भारतीय के मन में न केवल धर्म और संस्कृति के संरक्षण के प्रति बल्कि प्मातृभूमि के प्रति भी उतना ही आग्रही बनाता है।

UP News : सीएम योगी ने कहा कि पहले माफिया, अराजकता और अव्यवस्था के लिए बदनाम गोरखपुर को प्रदेश सरकार ने विकास के मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। 2017 के पहले तक यहां का स्वास्थ्य तंत्र चरमराया हुआ था। आज यहां एम्स है तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बताया आखिर क्यों बॉलीवुड नहीं दे पा रहा है हिट फिल्म बॉलीवुड में काफी समय से ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। वहीं दक्षिण भाषा की फिल्म जबरदस्त हिट हो रही हैं। इस पर कंगना ने क्या कहा यहां हम यही बताएंगे।

Kangana Ranaut: कंगना ने की PM मोदी और CM योगी की तारीफ, बोलीं- अब तो मेरे माता-पिता भी जय योगी-जय मोदी करते हैं ऐसे में अब आप समझ गए होंगे कि मैंने क्यों कहा की राजनीती और सिनेमा (Politics And Cinema) में बहुत सी समानता हैं। हमेशा नरेंद्र मोदी की तारीफ करने वाली कंगना ने इस दफा उनकी तारीफ में क्या कुछ कहा है यहां हम आपको बताने वाले हैं।