यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2022

UPSC CSE Final Result 2022: यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया। लेकिन कमाल की बात ये है कि टॉप 4 में चारों लड़कियों ने ही परचम लहराया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन वेबसाइट पर दिखाई देंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे।