Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री ने सवाल किया कि क्या रघुराम राजन एक अर्थशास्त्री या राजनेता हैं, उनसे यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या वह एक अर्थशास्त्री के रूप में बोलते हैं या बयान देते समय एक राजनेता की टोपी पहनते हैं। यह बयान राजन की हालिया टिप्पणी के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को विकसित देश बनने के लिए 9-10% जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखना चाहिए।
केंद्रीय संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा है। दरअसल, रघुराम राजन ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में मोबाइल फोन बनते नहीं हैं। रघुराम राजन ने कहा था कि पीएलआई योजना के तहत मोबाइल फोन को पुर्जे जोड़कर असेंबल किया जाता है।
Rahul Gandhi: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी 'पप्पू' नहीं हैं. राजन के मुताबिक राहुल जानकार हैं। रघुराम राजन का यह भी कहना है कि राहुल गांधी जानना, समझना और सीखना चाहते हैं. तो सभी लोग राहुल गांधी को पप्पू क्यों कहते हैं? इस सवाल का जवाब है राहुल गांधी के बयान।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में रघुराम राजन भी शामिल हुए। वो राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। रघुराम राजन की राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए फोटो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
रघुराम राजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने का काम किया है। भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। यहां श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात नहीं बनेंगे। राजन ने कहा कि भारत पर विदेशी कर्ज भी है, लेकिन ये अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है।