राहुल गांधी की ताजा खबर

Anil Antony: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का सपोर्ट करने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें केरल के सोशल मीडिया का प्रभार सौंपा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, अब अनिल एंटनी ने मीडिया से मुखातिब होने के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि आखिर उन्होंने क्यों बीजेपी का दामन थामा है।

Rahul Gandhi: दरअसल, राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित करते हुए उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। वहीं, आज शनिवार, 25 मार्च को राहुल गांधी पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत ही उन्होंने अदाणी मामले से की और मोदी सरकार पर भी वो लगातार हमले कर रहे हैं। नीचे देखिए राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव अपडेट...  

Rahul Gandhi: संसद में विपक्ष सच्चाई न बोल दे इसके लिए हमारे माइकों को ही बंद कर दिया जाता है। विदेशी धरती पर दिए गए इन बयानों को लेकर पहले से ही राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर बनी हुई थी कि अब दिल्ली पुलिस भी मैदान में उतर आई है। दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...