रेपो रेट में बढ़ोतरी

रेपो रेट में बढ़ोतरी का एलान आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया। इस बढ़ोतरी के साथ ही रेपो रेट अब 6.50 फीसदी हो गया है। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वालों ने किया।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बीते दिनों ही अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इससे एक बार फिर महंगाई बढ़ने के आसार हैं। इसी महंगाई को काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ा सकता है। अगर रेपो रेट बढ़ा, तो आपके कर्ज की ईएमआई भी बढ़नी तय है।