लक्षद्वीप

Mohammed Muizzu: मालदीव में 70 के करीब भारतीय सैनिक तैनात किए गए थे। ये सैनिक मालदीव में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए वहां के राष्ट्रीय रक्षा बल की मदद करते हैं। मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों को मालदीव से निकालने का मुद्दा उठाकर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

Mission South Of PM Modi: दक्षिण भारत के राज्यों में लोकसभा की 134 सीटें हैं। बीजेपी का अब तक यहां प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 2019 में बीजेपी ने दक्षिण भारत में सिर्फ 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। अन्य ने 36 और कांग्रेस ने 65 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Lakshadweep Adventure Activities : कयाकिंग करते हुए लक्षद्वीप के बिल्कुल साफ पानी में तैरने से द्वीपों का एक अनूठा दृश्य मिलता है। कयाकिंग एक मनोरंजक और व्यायाम गतिविधि दोनों के रूप में दोगुनी हो जाती है, जिससे टूरिस्ट प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

Maldives Stunned: मालदीव के मंत्रियों के अशोभनीय बयानों के बाद वहां की सरकार ने डैमेज कंट्रोल के तहत इनके बयानों से खुद को दूर कर लिया था और फिर तीनों मंत्रियों को निलंबित भी किया था, लेकिन भारतीय पर्यटकों का गुस्सा थमा नहीं है। पहले मालदीव के कुल पर्यटकों में से 11 फीसदी भारत के होते थे।

NCP Chief Sharad Pawar on Maldives row: बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप दौरे पर गए थे, जहां की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं, जिसका किसी ने विरोध, तो किसी ने समर्थन किया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तो यहां तक कह दिया था कि पीएम मोदी के पास लक्षद्वीप जाने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का नहीं।

LakshaDweep: पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। अरब सागर में मोती की लड़ियों की तरह लक्षद्वीप है। वहां के समुद्र तट और सुंदर समुद्र की गहराई के फोटो और वीडियो मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किए थे। अब लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने को व्याकुल दिख रहे हैं।

#BoycottMaldives: अभी तक इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर मरियम ने अपने बयान में क्या कहा था, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी पर जो ट्वीट किया था, उसे बाद में डिलीट कर दिया था, लेकिन आपको बता दें कि मालदीव मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मरियम ने पीएम मोदी के लिए 'कठपुतली' और 'विदुषक' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

PM Modi: बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने कुछ समय अकेले में व्यतीत किया। इस दौरान जहां उन्होंने प्राकृतकि सौंदर्यता का लुत्फ उठाया, तो वहीं दूसरी तरफ सियासी झंझावत से खुद को दूर रखते हुए एकांत में भी कुछ क्षण वक्त बिताया। यही नहीं, प्रधानमंत्री ने इन पलों को तस्वीरों में कैद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया।

PM Narendra Modi Lakshadweep Photos: पीएम मोदी की ये फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता का मजा लिया। पीएम मोदी ने स्नॉर्कलिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''जो लोग अपने अंदर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप आपकी सूची में होना चाहिए।''

मोदी सरकार (Modi Government) की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन वन राशन कार्ड' (one nation one ration card) से लक्षद्वीप (Lakshadweep) और लद्दाख (Ladakh) के जुड़ने के बाद अब 26 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी उपलब्ध हो गई है।