विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सूरत में ट्रक की चपेट में आकर जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही सीएम रूपाणी मृतकों को परिवार वालों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि की भी घोषणा की।

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने आज जामनगर को 578 करोड़ रुपये के 39 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसमें 198 करोड़ रुपए का एक फ्लाईओवर ब्रिज सहित कई और परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने जामनगर में एक विश्व स्तरीय खेल संग्रहालय के निर्माण की भी घोषणा की।

Gujarat: राज्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) (ITI), जो पिछले मार्च से बंद थे। कोवि़ड -19 (COVID-19) के प्रकोप के कारण देशव्यापी तालाबंदी के बाद इसे बंद किया गया था। इसे 12 जनवरी 2021 से प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए फिर से खोलने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।

Gujarat: सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने करुणा अभियान-2021 (Karuna Abhiyan-2021) के लिए आवश्यक सुझाव और इनपुट प्रदान करने के लिए वन और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पशु कल्याण केंद्र में चिकित्सा देखभाल और उपचार का भी निरीक्षण किया, जो वन विभाग द्वारा शासित है।

Gujarat: भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा कि, राज्य भर में केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से गैर-सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में 927 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 44 विभिन्न विषयों के लिए 927 सहायक प्रोफेसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सहायक प्राध्यापकों (अधियापक) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 होगी और भर्ती का अधिक विवरण वेबसाइट www.rascheguj.in पर उपलब्ध होगा।

Gujarat:मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत 16 जनवरी, 2021 से दुनिया के सबसे बड़े COVID-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी कर रहा है, गुजरात सरकार ने भी इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है।

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने सूरत स्थित मांडवी के सथाव में 'काकरापार-गोरधा-वड लाइफ इरिगेशन पाइपलाइन' (Kakrapar-Gordha-Vad lift irrigation pipeline) को समर्पित किया। इस पाइपलाइन का निर्माण 570 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और यह सूरत के आदिवासी क्षेत्रों में सिंचाई के नए दरवाजे खोलेगी।

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने आज राज्य के 16 नगर निकायों में 28 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स के लिए डिजिटल रूप से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की। विकास का रोल मॉडल बने गुजरात में इन प्लांट्स के जरिए एक नई किस्म के इतिहास की शुरुआत हो रही है। इससे गुजरात में आधुनिक विकसित और सुनियोजित नगर विकास की बहुत उम्मीदें जगी हैं।

Gujarat: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल और राज्य मंत्री (ऊर्जा) प्रदीपसिंह जडेजा की उपस्थिति में गुजरात सौर ऊर्जा नीति 2021 की घोषणा की। सीएम ने कहा, “राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा क्षेत्र के विकास को बढ़ाने और लोगों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए 2015 में सौर नीति लागू की थी। इस नीति पर भारी प्रतिक्रिया को देखते हुए, गुजरात सरकार अब राज्य में स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ ऊर्जा सुनिश्चित करने के लिए नई "गुजरात सौर ऊर्जा नीति 2021" को लागू करने जा रही है।

गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने गांधीनगर से गुजरात के जन लघु वित्त बैंक (Jan Small Finance Bank) की 15 शाखाओं का उद्घाटन किया। स्व-नियोजित लोग ऐसे बैंकों से ऋण प्राप्त करके भारत को पांच ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित स्वप्न लक्ष्य को साकार करने में योगदान दे सकेंगे।

Latest