विधानसभा उपचुनाव

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) ने कहा, हमारी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। लोगों को मुफ्त शौचालय, रसोई गैस, आवास दिया गया। पूर्ववर्ती सरकारों के शासन काल में विकास केवल एक परिवार तक सीमित रहता था। आज हम सबका साथ सबका विकास नीति को लेकर चल रहे हैं।

Uttar Pradesh: प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुलंदशहर की सदर विधानसभा से उपचुनाव की रैली का आगाज किया। वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ योगी ने अपने भाषण की शुरुआत की तो उत्साहित भीड़ काफी देर तक जय श्री राम और योगी....योगी़....के नारे लगाती रही।

Assembly bypoll : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ( BJP Central Election Committee) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए जिन प्रत्याशियों के नाम पर स्वीकृति दी है उनमें नौगावन सादत से संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।

Assembly by-elections: भाजपा (BJP) ने जिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों (assembly by-elections) के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है वह हैं छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा। इन पांच राज्यों कुल 16 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें से छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 7, झारखंड की 2, मणिपुर की 4 और ओडिशा की 2 सीटें शामिल हैं।

राज्य में विधायकों के इस्तीफे से खाली हुईं 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रभारियों की नियुक्ति की है।